Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
लखनऊफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़स्मार्ट सिटी

Lucknow: Namaste Divas में Safai Karamchari को मिला सम्मान, Namaste Yojana के तहत PPE Kit Distribution

Namaste Yojana: Lucknow में Namaste Divas का भव्य आयोजन, Safai Karamchari को मिला सम्मान और Safety Kit

लखनऊ | Nagar Nigam Lucknow News

Lucknow Nagar Nigam और Jalkal Vibhag Lucknow ने Namaste Yojana के तहत Indira Gandhi Pratishthan में Namaste Divas Lucknow का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नमस्ते योजना के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसका मकसद Safai Karamchari Safety और Swachh Bharat Abhiyan को और मजबूती देना है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) माननीय श्री B.L. Verma जी रहे। उन्होंने Namaste Divas का उद्घाटन करते हुए कहा कि Namaste Yojana का मकसद सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मियों की सुरक्षा और सामाजिक सम्मान सुनिश्चित करना है। मंत्री जी ने कहा कि यह सफाईकर्मियों को धन्यवाद कहने का अवसर है, जो लखनऊ को स्वच्छ और सुरक्षित बनाए रखते हैं।

350 Safai Karamchari को PPE Kit Distribution

कार्यक्रम में नगर निगम लखनऊ, जलकल विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। Namaste Portal पर पंजीकृत 700 में से 350 चुने गए Safai Karamchari को PPE Kit Distribution, Health Card और Safety Kit दी गईं।

Helpline 14473 का भी उद्घाटन हुआ जो सफाईकर्मियों और कचरा बीनने वालों की समस्याओं के समाधान के लिए 24×7 काम करेगा।

AR/VR Training Module का शुभारंभ

कार्यक्रम में AR/VR Training Module का भी शुभारंभ किया गया ताकि सफाईकर्मी आधुनिक तकनीक से सुरक्षा के गुर सीख सकें। इसके अलावा ERSU Kit, PM-JAY Ayushman Card भी वितरित किए गए।

Namaste Yojana Fashion Show

Namaste Yojana पर आधारित Fashion Show ने सफाईकर्मियों के सामाजिक समावेशन और गरिमा को मंच दिया। साथ ही NSKFDC द्वारा ऋण योजना स्टॉल लगाकर लाभार्थियों को जानकारी दी गई।

Lucknow Nagar Nigam Transfer: Prabhat Sharad Transfer Order के बाद भी कुर्सी से चिपके, Nagar Nigam Corruption सवालों में

Jalkal Vibhag Lucknow को विशेष सम्मान

कार्यक्रम में Jalkal Vibhag Lucknow के महाप्रबंधक श्री कुलदीप सिंह को भी सम्मानित किया गया। मंत्री जी ने उन्हें Safety Kit प्रदान कर Swachh Jal Prabandhan की अहमियत को रेखांकित किया।

Lucknow Nagar Nigam Event में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

Lucknow Nagar Nigam Event में अपर निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय डॉ. असलम अंसारी, परियोजना प्रबंधक, राज्य समन्वयक और अन्य अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित तरीके से हुआ और यह Namaste Yojana Lucknow के उद्देश्यों को ज़मीन पर उतारने की दिशा में सफल साबित हुआ।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!