Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
स्मार्ट सिटीफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ
Trending

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25: लखनऊ ने किया कमाल, देश में तीसरे पायदान पर बना नगर का गौरव

लखनऊ ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024–25 में देशभर में तीसरा स्थान हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पिछले साल के 44वें स्थान से सीधे तीसरे स्थान पर पहुँचकर लखनऊ नगर निगम ने न सिर्फ स्वच्छता के क्षेत्र में अपनी मेहनत साबित की बल्कि शहरवासियों में भी नया आत्मविश्वास पैदा किया है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024–25

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए भव्य सम्मान समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने लखनऊ को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल, उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री श्री ए. के. शर्मा, लखनऊ की महापौर श्रीमती सुरभि खर्कवाल, प्रमुख नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह, नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव सहित नगर निगम के अनेक पार्षदगण उपस्थित रहे।

इस उपलब्धि का श्रेय लखनऊ नगर निगम की नीतिगत रणनीति, स्वच्छता कर्मियों की कड़ी मेहनत और नागरिकों के सहयोग को जाता है। Re Sustainability की साझेदारी से चल रहे लखनऊ स्वच्छता अभियान (LSA) ने आधुनिक तकनीक के सहारे कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था में कई अभिनव प्रयोग किए हैं।

शहर में अब इलेक्ट्रिक स्मार्ट कलेक्शन वाहन, IoT सक्षम स्ट्रीट स्वीपिंग मशीनें, फिक्स्ड कंप्रेसर ट्रांसफर स्टेशन और केंद्रीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से स्वच्छता की निगरानी की जा रही है।

Re Sustainability के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO श्री समद मलिक ने कहा — “लखनऊ ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रशासन, निजी क्षेत्र और समाज मिलकर किसी भी बदलाव को संभव बना सकते हैं। यह सफलता हम सभी के लिए गर्व का विषय है।”

स्वच्छता में ऐतिहासिक उपलब्धि: लखनऊ ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में तीसरा स्थान पाया, जानें पूरी खबर सूचना इंडिया पर!

लखनऊ स्वच्छता अभियान ने यह संकल्प लिया है कि ‘स्वच्छ लखनऊ, सुंदर लखनऊ’ सिर्फ नारा नहीं बल्कि हर नागरिक की आदत और जीवनशैली का हिस्सा होगा।

इसे भी पढ़ें- Lucknow: Namaste Divas में Safai Karamchari को मिला सम्मान, Namaste Yojana के तहत PPE Kit Distribution

लखनऊ स्वच्छता अभियान के बारे में:
LSA एक शहरव्यापी परियोजना है, जो स्रोत पर कचरा पृथक्करण, सामुदायिक सहभागिता और सतत शहरी जीवन को बढ़ावा देती है। Re Sustainability और लखनऊ नगर निगम के सहयोग से यह परियोजना शहर के कचरा प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर उदाहरण बनाने का कार्य कर रही है।

Re Sustainability के बारे में:
Re Sustainability लिमिटेड (ReSL), KKR समर्थित एशिया की अग्रणी पर्यावरण प्रबंधन कंपनियों में से एक है। 22,000 से अधिक कर्मचारियों वाली यह कंपनी भारत समेत कई देशों में रिसाइकलिंग और रिसोर्स रिकवरी में अग्रणी है।

महत्वपूर्ण कदम जिसने लखनऊ नगर निगम को 44 स्थान से सीधे 3 पायदान पर पंहुचा दिया

  • LSA की दूरदृष्टि और तकनीकी नवाचार ने लखनऊ को देश के स्वच्छतम शहरों में शुमार कर दिया।
  • हर गली‑कूचे तक LSA की टीम की मेहनत की चमक अब पूरे भारत को दिख रही है।
  • इलेक्ट्रिक स्मार्ट कलेक्शन और मैकेनाइज्ड मशीनों ने सफाई को सिर्फ काम नहीं, क्रांति बना दिया।
  • ‘स्वच्छ लखनऊ, सुंदर लखनऊ’— LSA ने इसे नारा नहीं, हकीकत साबित कर दिखाया।
  • LSA की बदौलत लखनऊ की स्वच्छता अब पूरे देश के लिए प्रेरणा और मिसाल बन गई है।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!