श्री बालाजी मन्दिर सेवक समिति का 80 सदस्यीय दल ने किया घाटा मेहन्दीपुर श्रीबालाजी के दर्शन

*
कोटद्वार |श्री बालाजी मन्दिर सेवक समिति कोटद्वार के 80 सदस्यीय दल ने श्री दिनेश ऐलावादी जी के नेतृत्व में कल मंगलवार को बस और कारों से मेहन्दीपुर बालाजी धाम राजस्थान के लिए प्रस्थान किया अगले दिन बुद्धवार को घाटा मेहन्दीपुर श्री बालाजी राजस्थान में श्री बालाजी महाराज, भैरो बाबा, प्रेतराज सरकार सहित सीताराम भगवान के दर्शन किये। यात्रा दल के सदस्यों ने सभी की सुख समृद्धि की कामना कर समस्त देशवासियों को सुरक्षित रखने की पूजा, अर्चना की।

इसके बाद गुरु महाराज धीरजपुरी गोस्वामी महन्त श्री प्रेतराज सरकार जी के सानिध्य में श्रीराम दूत कृपा आश्रम में भजनों का गुणगान किया यात्रा सदस्य सुशील भाटिया ने बताया कि सभी भक्तजनों ने भजनों का गुणगान करने के पश्चात कोटद्वार से आये भक्त रूचिन सिंघल और गाजियाबाद से आये मुकेश सिंघल द्वारा सवामनी का भोग भण्डारे का प्रसाद वितरण किया।इसके बाद सभी श्रृद्धालुओ ने शिव मंदिर, काली माता के दरबार में पूजा कर संकटों के निवारण के लिए सभी भक्तजनों ने काली माता के भजनों का गुणगान किया सभी भक्तों ने सायं कालीन आरती में शामिल होकर पवित्र जल के छींटे लिए रात्रि को आश्रम में भव्य दरबार लगाया गया यात्रा दल में वीना ऐलावादी, कमल अग्रवाल, शैलका ऐलावादी, रीटा भाटिया, सुशील भाटिया,मनुदीप रोडे,दीपक, रोहन अमोली, शुभम, राजेश जागडा, सुनीता जागडा, प्राची, शान्ति बिष्ट,मोनिका, आर्यन, दिव्याशी, मंजू नेगी, रोहित नेगी, सीता, विजय भट्ट, विनोद पाल, राधा, स्वाति, कमलेश, सोनिया, आरती, रेखा, सोनम चौहान, मंजू, अनीता रौथान, रश्मि, मनीषा, पूजा, ऊषा, नैतिक, संगीता कुकरेती, संध्या, जूपा देवी, अशोक, दीपक रावत, सरला रावत, राजेन्द्र सिंह, शाकम्भरी, विजय, संजय, कपिल, विपिन सैनी, राम प्रसाद, धनवंतरि, तुषार, मोनिका,मनीषा, सूयाश सौरभ गुरिन्दर, गुरूसेवक आदि सदस्य रहे!!




