Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
स्मार्ट सिटीलखनऊ
Trending

महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी बैठक, विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

Municipal Executive Meeting Led by Mayor Sushma Kharkwal: Green Light for Key Development Projects

लखनऊ: महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक नगर निगम मुख्यालय के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विकास कार्यों को मंजूरी दी गई और अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर के विकास और जनहित के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

दीवाली से पहले पूरा होगा वेंडिंग जोन का कार्य
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर में वेंडिंग जोन का कार्य दीवाली से पहले पूरा किया जाए। उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए ताकि वेंडिंग जोन की स्थापना जल्द से जल्द पूरी हो सके।

नालों और सड़कों के निर्माण पर विशेष जोर
बैठक में नगर के खुले नालों को कवर करने और रिहायशी इलाकों में मौजूद नालों को तत्काल प्रभाव से कवर करने के निर्देश दिए गए। सरकटे नाले के खुले भागों पर जाल लगाने की भी स्वीकृति दी गई। इसके अलावा, नगर की सड़कों के निर्माण और सीवर समस्याओं के निस्तारण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

नगर आयुक्त के आदेशों की अनदेखी, नगर निगम लखनऊ के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल

अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश
महापौर ने केजीएमयू के आसपास एक किलोमीटर की सीमा तक अवैध पार्किंग और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, पुराने लखनऊ में अवैध रूप से चल रहे ई-रिक्शा के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए।

स्कूल, पार्क और अन्य निर्माण कार्यों के प्रस्ताव मंजूर
नगर निगम की जर्जर स्कूल बिल्डिंग को तोड़कर नए स्कूल, कल्याण मंडप, पार्क और अंडरग्राउंड पार्किंग के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। महापौर ने नगर निगम के सभी स्कूलों में स्मार्ट स्क्रीन लगाए जाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी।

प्रेरणादायक मूर्तियों की स्थापना
महापौर ने शहर के पार्कों में भारत के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद और आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की मूर्तियों की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

अन्य प्रमुख प्रस्ताव और निर्देश

  • नगर निगम के स्कूलों को डेढ़ करोड़ रुपये की अनुदान राशि मिली, जिसे स्मार्ट स्क्रीन लगाने में उपयोग किया जाएगा।
  • सभी हेल्थ एटीएम की सुचारू कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
  • अंतिम संस्कार घाटों पर व्यवस्था और नियमावलियों के साइनबोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।
  • दैवीय आपदा में राहत और बचाव कार्य के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद के निर्देश दिए गए।

लखनऊ नगर निगम: महापौर ने विकास कार्यों और सफाई के लिए जारी किए दिशा निर्देश

बैठक में नगर के विकास और जनहित के सभी प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई और उन्हें मंजूरी दी गई। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य त्वरित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

One Comment

  1. आप ही है जो प्रशासन की आंखों में आंखे डालकर प्रश्न पूछ सकते है गर्व है आप पर

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!