Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
क्रिकेटइधर उधर कीखेलफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ
Trending

महापौर 11 बनाम जलकल 11: जब राजनीति ने क्रिकेट में बाउंड्री पार की!

Mayor XI vs Jal Kal XI: When Politics Crossed Boundaries in Cricket!

अटल क्रीड़ा स्थल, विरामखंड 2 ने आज सुबह कुछ अलग ही नज़ारा देखा। वहां बैट और बॉल के साथ नेतागिरी का तड़का लगा! महापौर 11 और जलकल 11 के बीच हुए फ्रेंडली क्रिकेट मैच ने साबित कर दिया कि नेतागिरी और क्रिकेट में बस एक चीज़ कॉमन है— ‘सबको खुश रखना’।

मैच के हीरो रहे भाजपा नेता नीरज सिंह, जिन्होंने ‘क्रिकेट का चिराग’ बनते हुए 41 रन ठोक दिए और एक विकेट भी झटक लिया। दर्शकों का कहना है कि उनके इस प्रदर्शन के पीछे मैदान में मौजूद कैमरों का भी बड़ा हाथ था! वहीं, महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया और शायद मन ही मन ये भी सोचा, “अरे, ये तो मैदान पर भी वोट मांगने से नहीं चूकते!”

मैच में रोमांच की कोई कमी नहीं रही। दोनों टीमें आखिरी तक टाई रही, मानो कह रही हों, “अरे भाई, हार-जीत से क्या लेना, आखिरकार हम एक ही पार्टी से हैं!” इसलिए अंत में सबको खुश करने के लिए दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया।

पत्नी की प्रताड़ना (Wife’s harassment) के कारण पति ने छोड़ा घर: मानसिक उत्पीड़न और घरेलू हिंसा की कहानी

खेल भावना तो गजब थी, लेकिन बीच-बीच में बल्ले से ज्यादा हंसी-ठिठोली और वोटबैंक का चक्कर चलता दिखा। जलकल 11 की टीम ने ये सोचकर बॉलिंग की, “चलो, पानी की सप्लाई ठीक नहीं तो क्या, रन की सप्लाई तो रोक दें!”

आखिरकार, ये मुकाबला साबित कर गया कि खेल और राजनीति का मेल मनोरंजन का शानदार कॉम्बिनेशन है। साथ ही, यह भी कि राजनीति के खिलाड़ी सिर्फ चुनावी मैदान में ही नहीं, क्रिकेट के मैदान में भी छक्के मार सकते हैं—चाहे वो बल्ले से हों या बातों से!

(अब देखना ये है कि अगले साल का मुकाबला ड्रा रहेगा या फिर इसमें भी “आरक्षण” की मांग उठेगी!)

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!