Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

न्यू जलपाईगुड़ी- हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव।।

न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव, खिड़की का शीशा टूटा जलपाईगुड़ी से हावड़ा जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर शुक्रवार को एक बार फिर से असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया।

पथराव से जहां ट्रेन के कोच संख्या 6 की दाहिनी ओर की खिड़की का शीशा टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कोच में बैठे लोग बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना ट्रेन की एस्कॉर्ट पार्टी द्वारा दी गई। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संबंधित घटनास्थल का जायजा लिया और कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार से बातचीत की। पथराव की यह घटना पश्चिम बंगाल की सीमा के पास बिहार के कटिहार जिले में हुई।

रेलवे सुरक्षा बल के वरीय सुरक्षा आयुक्त कमल सिंह ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दालकोला आरपीएफ पोस्ट के तहत 20 जनवरी (शुक्रवार) को तेलता रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन संख्या 22302 डाउन वंदे भारत एक्सप्रेस के संबंध में शाम 4.51 बजे कोच संख्या सी-6 के यात्रियों ने ट्रेन के एस्कार्ट पार्टी को जानकारी दी। दालकोला स्टेशन को करीब शाम के 4.51 बजे दालकोला-तेलता स्टेशन के बीच पार करने के वक्त कोच पर पथराव की घटना हुई। आरपीएफ के वरीय सुरक्षा आयुक्त ने बताया कि घटना स्थल कटिहार जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। घटना के कारण कोच संख्या सी 6 की दाहिनी ओर की खिड़की का शीशा टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की सूचना आरपीएफ निरीक्षक घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की है।

एसपी से आरपीएफ ने की बातचीत

वंदे भारत पर हुई पथराव की घटना के बाद आरपीएफ के वरीय सुरक्षा आयुक्त कमल सिंह ने कटिहार के एसपी जितेंद्र कुमार से फोन पर पथराव करने वालों के खिलाफ संयुक्त अभियान में सहयोग करने की अपील की है। आरपीएफ के वरीय पदाधिकारी ने बताया कि ट्रेन के हावड़ा पहुंचने के बाद सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर आरोपियों की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कटिहार रेल मंडल में आरपीएफ के वरीय सुरक्षा आयुक्त कमल सिंह ने बताया कि बलरामपुर थाना क्षेत्र के तेलता और दालकोला स्टेशन के बीच असामाजिक तत्वों द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या 6 पर पथराव किया गया। इससे ट्रेन के खिड़की का शीशा टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया है। एसपी से बातचीत की गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वंदे भारत पर नहीं रुक रहा पथराव

देश की अब तक की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर देश के कई राज्यों में पथराव की घटना सामने आ चुकी है। पश्चिम बंगाल के हावड़ा और न्यूजलपाईगुड़ी के बीच पिछले महीने पीएम नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन शुरू होने के दो दिन बाद ही मालदा के पास पथराव की घटना हुई थी। अब तक इसपर तीन बार पथराव हो चुका है। हालांकि, अभी तक पत्थरों से किसी यात्री को चोट नहीं पहुंची है।

Anuj Tiwari
Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!