Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

लेबर कॉलोनी वार्ड में पीसीटीएस का महापौर ने किया उद्घाटन

शहर में बनाए जा रहे 52 पीसीटीएस/एफसीटीएस, अब तक 26 केंद्र तैयार

लखनऊ। नगर निगम द्वारा शहर की स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जोन-2 के लेबर कॉलोनी वार्ड स्थित अलीतरंग में महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम की कार्यदाई संस्था लायन एनवायरो द्वारा स्थापित पोर्टेबल कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (पीसीटीएस) का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, पार्षद अजय दीक्षित, गौरी सांवरिया, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त , जोनल अधिकारी जोन-2 मनोज यादव, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान, जोनल सेनेटरी अधिकारी जोन-2 राम सकल यादव, लायन एनवायरो के एमडी रणधीर सिंह सहित नगर निगम एवं लायन एनवायरो के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि पीसीटीएस/एफसीटीएस के निर्माण से शहर में कचरा संग्रहण एवं परिवहन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। नगर निगम का प्रयास है कि स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों से मजबूत किया जाए, जिससे शहरवासियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके।

नगर निगम द्वारा शहर में कुल 52 पीसीटीएस/एफसीटीएस बनाए जा रहे हैं, जिनमें से अब तक 26 पीसीटीएस/एफसीटीएस का निर्माण पूरा हो चुका है। इन केंद्रों के माध्यम से कचरे के संग्रहण, संपीड़न एवं परिवहन की व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित किया जा रहा है। इससे कचरे के परिवहन में सुविधा के साथ ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!