Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
स्मार्ट सिटीलखनऊ

स्वच्छ भारत मिशन: संयुक्त निदेशक रूपम मिश्रा के लखनऊ दौरे से पहले सफाई तैयारियां तेज

Cleanliness Inspection on G20 Route and SSB Building Area in Lucknow

जी20 मार्ग और एसएसबी बिल्डिंग के निकट मार्गों का साफ-सफाई निरीक्षण

लखनऊ। जी20 मार्ग और एसएसबी बिल्डिंग के आसपास के मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई की तैयारियों को लेकर अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ललित कुमार ने निरीक्षण किया। स्वच्छ भारत मिशन की संयुक्त निदेशक रूपा मिश्रा के प्रस्तावित दौरे और सेंट्रल होटल में आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार, संयुक्त निदेशक मंगलवार को राजधानी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और लखनऊ शहर का दौरा भी कर सकती हैं। इस संभावित दौरे के लिए नगर निगम ने पूरी मुस्तैदी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पंडित खेड़ा का बहुप्रतीक्षित नाला: लखनऊ नगर निगम के अभियंत्रण विभाग में फैले भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा

अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव ने आज सुबह से संभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जोनल सेनेटरी अधिकारी पंकज शुक्ला को निर्देश दिया कि मुख्य मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में सफाई और कूड़ा निपटान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अतुल कुमार मिश्रा और सहायक अभियंता शील कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।

अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने आश्वासन दिया है कि संयुक्त निदेशक के दौरे को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी और शहर में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!