Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)उन्नावफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

उन्नाव:- युवती की हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी एवं क्षेत्राधिकारी सफीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना माखी पुलिस द्वारा युवती की हत्या करने वाले अभियुक्त को आलाकत्ल एक अदद चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 28.06.2024 को मोहिनी पुत्री सरदार यादव उम्र करीब 22 वर्ष निवासिनी ग्राम अमलोना थाना माखी जनपद उन्नाव का शव घर के परिसर में शौचालय के पीछे मिला था।

जिसके संदर्भ में वादी श्री अजय कुमार पुत्र सरदार यादव निवासी ग्राम अमलोना थाना माखी जिला उन्नाव की दी गयी तहरीर के आधार पर थाना माखी पर मु0अ0सं0 190/2024 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में वादी मुकदमा व परिजनों से पूछताछ से घटना कारित करने में वादी मुकदमा अजय के साले अभियुक्त सुनील पुत्र रामलखन नि० ग्राम बाबूखेडा मजरा घुरवाखेडा थाना अचलंगज उन्नाव उम्र करीब 27 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। जिसके क्रम में अभियुक्त सुनील कुमार उपरोक्त की दि0 29.06.2024 को मुखबिर की सूचना पर लोहचा मोड़ तिराहे उन्नाव रायबरेली हाईवे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मेरी बड़ी बहन की शादी अजय पुत्र सरदार यादव नि० ग्राम अमलेना थाना माखी उन्नाव के साथ हुई है मृतिका मोहिनी मेरी बडी बहन की छोटी ननद है। मोहिनी से मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतिका मोहिनी मुझ पर शादी करने का दबाव बना रही थी चूंकि मेरी शादी हो चुकी थी और मोहिनी मेरे पारिवारिक जीवन में दखल दे रही थी जिससे मैने अपना पीछा छुडाने के लिये मृतिका मोहिनी का गला रेतकर हत्या कर दी और आलाकत्ल चाकू को छिपाकर भाग गया। अभियुक्त सुनील की निशादेही पर आज दि0 30.06.2024 को आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!