Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
स्मार्ट सिटीफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ
Trending

डेंगू-चिकनगुनिया से जंग: नगर निगम लखनऊ ने फॉगिंग और जागरूकता पर बढ़ाया जोर

नगर निगम लखनऊ की सतर्क पहल: डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम के लिए फॉगिंग, एंटी लार्वा और जनजागरूकता तेज

लखनऊ। मानसून के आते ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसे खतरनाक रोगों का खतरा एक बार फिर शहर पर मंडराने लगा है। लेकिन इस बार नगर निगम लखनऊ ने इससे निपटने के लिए अपनी तैयारी और भी तेज कर दी है।

Soochna India की खबर के बाद नगर निगम हुआ अलर्ट, नगर आयुक्त और महापौर खुद सड़कों पर उतरे और शहर के अलग-अलग इलाकों में फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और साफ-सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

ऑडियो विजुअल प्रचार से लोगों को किया जा रहा जागरूक

नगर निगम द्वारा एयरोड्रोनिक स्क्रीन और पीए सिस्टम के माध्यम से ऑडियो-विजुअल प्रचार अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत लोगों को बताया जा रहा है कि वे कैसे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। यह प्रचार अभियान लगातार 4-5 महीने तक चलेगा।

उपकरणों की मरम्मत और डीजल की व्यवस्था पुख्ता

नगर निगम ने फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव के लिए जरूरी मशीनों और उपकरणों की नियमित जांच और मरम्मत की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता (RR) को सौंपी है। साथ ही फॉगिंग के लिए जरूरी डीजल की आपूर्ति भी लगातार सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी इलाके में अभियान रुके नहीं।

जलजमाव और नालियों पर सख्त निगरानी

मच्छरों के पनपने के सबसे बड़े कारण जलजमाव और गंदगी को देखते हुए नालियों की सफाई और जल निकासी की प्रक्रिया को तेज किया गया है। नगर निगम की टीमें लगातार वार्डों में जाकर स्थिति की निगरानी कर रही हैं।

आमजन से अपील

नगर निगम लखनऊ ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास सफाई बनाए रखें, कहीं भी पानी जमा न होने दें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत नगर निगम को दें।

नगर निगम ने भरोसा दिलाया है कि Soochna India की खबर के बाद उठाए गए कदमों से शहर में डेंगू और चिकनगुनिया जैसे रोगों को रोकने में पूरी ताकत लगाई जा रही है।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!