Lucknow Big Action: अवैध बांग्लादेशी–रोहिंग्या पर महापौर का कड़ा प्रहार | 15 दिन में शहर खाली करने का आदेश

अवैध बांग्लादेशी–रोहिंग्या पर महापौर का कड़ा एक्शन: 15 दिन में लखनऊ खाली करने का आदेश, 50 ठेलिया व दो टाटा मैजिक जब्त
मनीष मिश्रा / Soochna India
लखनऊ। राजधानी में अवैध रूप से रह रहे Bangladeshi और Rohingya के खिलाफ गुरुवार को लखनऊ की माननीय महापौर सुषमा खर्कवाल का बड़ा अभियान देखने को मिला। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद महापौर खुद नगर निगम और ETF टीम के साथ गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित शंकरपुरवा प्रथम वार्ड (बहादुरपुर) पहुंचीं, जहां बड़ी संख्या में अवैध झुग्गी–झोपड़ियां बसी हुई थीं।
काफिला आते ही फरार हुए युवक, पहचान पत्र मांगने पर नहीं दिखा कोई दस्तावेज
जैसे ही महापौर का काफिला मौके पर पहुंचा, वहां रहने वाले कई Bangladeshi और Rohingya युवक भागने लगे। जबकि कई महिलाएं अपनी झोपड़ियों में जाकर छिप गईं।
टीम द्वारा Aadhaar Card, NRC Certificate और वैध Identity Proof मांगे गए, लेकिन अधिकांश लोग कोई दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर सके।
इस पर महापौर ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा—“बिना पहचान, बिना अनुमति किसी भी विदेशी को लखनऊ में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”

50 अवैध ठेलिया मौके पर जब्त, दो टाटा मैजिक पर भी कार्रवाई
कार्रवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जोनल सेनेटरी अधिकारी अजीत राय, नगर निगम टीम और ETF Officials मौजूद रहे।
जांच में क्षेत्र में खड़ी 50 अवैध ठेलिया मिलने पर उन्हें तुरंत जब्त कर लिया गया। वहीं दो Tata Magic Vehicles, जिनका उपयोग अवैध तरीके से कूड़ा ढोने में किया जा रहा था, उन्हें भी सील कर दिया गया।
महापौर ने आदेश दिया—“इन वाहनों पर भारी Penalty लगाई जाए और गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए।”
अवैध बिजली कनेक्शन काटने का आदेश, SDO मौके पर बुलाए गए
महापौर ने मौके पर ही Electricity Department के SDO को बुलाकर कहा कि क्षेत्र में लगे सभी Illegal Electricity Connections को तुरंत काटा जाए।
उन्होंने कहा कि—
“बिना अनुमति बिजली का उपयोग गंभीर अपराध है और सुरक्षा के लिए खतरा भी।”
LSA की बड़ी लापरवाही: Shaheed Path Underpass के पास खुले में कूड़ा फेंकने से हड़कंप
महापौर की सख्त चेतावनी — 15 दिन में लखनऊ खाली करें
महापौर ने वहां मौजूद लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए—
“आपको केवल 15 दिन का समय दिया जाता है। वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं करने पर क्षेत्र खाली करना अनिवार्य होगा।”
उन्होंने कहा कि Lucknow में illegal settlement किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगी और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की सराहना
स्थानीय निवासियों ने महापौर की इस कार्रवाई की प्रशंसा की और कहा कि इससे क्षेत्र में security, cleanliness और law & order में सुधार होगा।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आने वाले 15 दिनों तक क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि Bangladeshis और Rohingya दोबारा यहां आकर न बस सकें।




