Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सामाजिकसूचना सरकारी योजनाओं की

उन्नाव:- विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन, 71 बीएलओ सम्मानित!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को मंगलवार को उपजिलाधिकारी ने सम्मानित किया। बांगरमऊ तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ब्रजमोहन शुक्ला ने बीएलओ सैंदल खां, धीरेंद्र कुशवाहा, ऋषभ, अनुज कुमार, राजन बाबू, सर्वेश कुमारी और सरिता सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य प्रशासनिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी है। बीएलओ द्वारा पूरी निष्ठा से किए गए कार्यों ने तहसील का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम में एसडीएम ने लेखपाल यज्ञ प्रकाश दीक्षित जिन्हें सोमवार को उन्नाव में जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया था।

मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम ने दोबारा उन्हें सम्मानित कर प्रोत्साहित किया, उनके अधीन कार्य कर रहे 11 बीएलओ ने जिले में सबसे पहले अपना कार्य पूर्ण कर उदाहरण प्रस्तुत किया है। अधिकारियों ने सभी सम्मानित कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसी प्रकार बेहतर कार्य जारी रखने की बात कही।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!