Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिकपत्रकारिता

पत्रकार उत्पीड़न के विरुद्ध लामबंद हुए पत्रकार!

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा इंटरमीडिएट के पेपर लीक के मामले में बलिया जनपद के पत्रकारों को प्रशासन ने जांच के नाम पर गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया, जिसके विरोध के सुर अब पूरे प्रदेश में मुखर हो रहे है, इसी के चलते बाराबंकी जनपद के पत्रकारों ने आंख पर काली पट्टी बांधकर एक दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना प्रदर्शन किया, गांधीवादी तरीका अपनाते हुए जनपद के पत्रकारो ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जमी धूल को साफ करते हुए अपना संदेश पंहुचाने की कोशिश की और जिला अधिकारी बाराबंकी के प्रतिनिधि को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा है । इस दौरान सन्दीप वर्मा, अलीम शेख, अनिरुद्ध शुक्ला, फखरे आलम , रज़ी सिद्दीक, अंकित मिश्रा सरदार परमजीत सिंह, सुरेंद्र मौर्य, नवनीत तिवारी, महमूद सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!