Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिकइधर उधर की

मां की याद में नम हुई आंखे, कोटा में मदर्स-डे पर बोले वक्ता |

पर सामाजिक संस्था सुमित्रा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, चाइल्डलाइन, स्काउट गाइड, अग्रज सेवा दल और मीडिया हाउस चैनल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया! जहां संस्थान में रहने वाले 40 से अधिक बच्चों को डॉ. आशीष शर्मा ने टूथपेस्ट व ब्रश वितरित किए वहीं आयुर्वेदिक चिकित्सालय तलवंडी द्वारा डॉ. मोहन लाल वर्मा व ब्रजराज मालव ने चिकित्सा उपचार व परामर्श कर बच्चों व महिलाओं को निशुल्क दवा वितरण की, वहीं पुष्प नक्षत्र में 1 से 15 वर्ष के बच्चों को कोरोना बचाव की रामबाण औषधि स्वर्णप्राशन भी पिलाई गई। कार्यक्रम में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के मजिस्ट्रेट विमल जैन व अरुण भार्गव मुख्य रुप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राज्य स्काउट गाइड के नोडल अधिकारी यज्ञदत्त हाड़ा ने किया। इस अवसर पर सुमित्रा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी भुवनेश कुमार शर्मा, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन कोटा कमेटी जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह, क्षत्राणी सेना से रजनी शक्तावत, मीडिया हाउस से रवि सामरिया, चाइल्ड लाइन से रेखा शाक्य व दिलशाद खान, डॉ. प्रियंका सहित समाजसेवी संस्था सोमेश्वर सेवा समिति की पदाधिकारी व महिलाएं मौजूद रही। इस मौके पर युवा पत्रकार और ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के कोटा संभाग प्रभारी रवि सामरिया का जन्मदिन भी सादगी से मनाया गया। कार्यक्रम में अपनी निशुल्क सेवाएं देने वाले समाजसेवी चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदाचार्य डॉ मोहनलाल वर्मा एवं ब्रजराज मालव का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया।

मां की याद में नम हुई आंखे, कोटा में मदर्स-डे पर बोले वक्ता | Madhu Smriti Kota | Zeba Patel Kota |
logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!