
को-आपरेटिव बैंक के चतुर्थ श्रेणी के पदों की भर्ती में हुए घोटाले के भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार के जीरो टाॅलिरेंस की कलाई खोली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में देहरादून सचिवालय के मुख्य द्वार पर उत्तराखण्ड राज्य में को-आपरेटिव बैंक के चतुर्थ श्रेणी पदों की निुयक्ति में हुए घोटाले की जांच की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस पार्टी ने को-आपरेटिव बैंक भर्ती घोटाले की जांच की मांग को लेकर किया सचिवालय का घेराव




