Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
स्मार्ट सिटीफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारलखनऊ
Trending

इस्माइलगंज में Dirty Water Supply | Jal Kal Vibhag पर सवाल

इस्माइलगंज में गंदे पानी की सप्लाई से हाहाकार, Jal Kal Vibhag पर उठे सवाल

मनीष मिश्रा / सूचना इंडिया

लखनऊ। Ismailganj Lucknow के लोग पिछले कई दिनों से Dirty Water Supply की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में सप्लाई होने वाला पानी न केवल बदबूदार है, बल्कि पीने योग्य भी नहीं है। Jal Kal Vibhag की लापरवाही के कारण लोगों को मजबूरी में उसी गंदे पानी का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे Health Hazard और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

गंदा पानी पीने को मजबूर, बढ़ा Water Pollution का खतरा

इन्दिरा नगर वार्ड के अंतर्गत इस्माइलगंज क्षेत्र में Setuwa Talab और मूलचंद टेलर की दुकान के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि सप्लाई शुरू होने के शुरुआती आधे घंटे तक घरों में बदबूदार गंदा पानी आता है।
स्थानीय निवासी अधिवक्ता मनीष तिवारी का कहना है कि इस पानी से न केवल RO Filters बार-बार खराब हो रहे हैं, बल्कि डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। मोहल्लों की गलियों में सीवर का पानी बह रहा है और जिम्मेदार विभाग action लेने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

लोगों की शिकायत पर भेजा गया सिर्फ एक सफाईकर्मी

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आखिरकार Councillor Representative Suraj Jaswani के हस्तक्षेप के बाद केवल एक सफाईकर्मी भेजा गया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

Lucknow Nagar Nigam: स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर Cleanliness Drive

हाईकोर्ट से 400 मीटर दूरी, फिर भी उपेक्षा

यह स्थिति और भी चिंताजनक है क्योंकि यह इलाका Lucknow High Court से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया कि जब न्याय के मंदिर के पास यह हाल है, तो शहर के दूरदराज इलाकों में हालात कितने बदतर होंगे, इसकी कल्पना करना मुश्किल नहीं है।

विज्ञापन

विधायक ने जताई सख्ती, फिर भी ढीला Jal Kal Vibhag

कुछ दिन पहले विधायक ओपी श्रीवास्तव ने A-ब्लॉक में सीवर सफाई की समस्या को लेकर Executive Engineer को कड़ी फटकार लगाई थी। इसके बावजूद इस्माइलगंज की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। हाल ही में नियुक्त अधिशासी अभियंता को क्षेत्र की सही जानकारी तक नहीं है, और इसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

स्थायी समाधान की मांग

क्षेत्रीय निवासियों ने Lucknow Nagar Nigam और Jal Kal Vibhag से अपील की है कि इस गंभीर समस्या का permanent solution निकाला जाए। लोगों का कहना है कि जब तक water treatment और pipeline cleaning की स्थायी व्यवस्था नहीं होगी, तब तक इस समस्या से छुटकारा मिलना मुश्किल है।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!