Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़फटाफट खबरेंलखनऊ

महापौर के कैंप कार्यालय में धूमधाम से मना ‘होलिकोत्सव’, फूलों की होली में झूमे जनप्रतिनिधि

लखनऊ। रंगों के पर्व होली के अवसर पर शुक्रवार को महापौर सुषमा खर्कवाल के बालाकदर स्थित कैंप कार्यालय पर भव्य होली मिलन समारोह ‘होलिकोत्सव’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।


समारोह में फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उपस्थित लोगों ने फूलों की वर्षा के बीच पारंपरिक अंदाज में होली का उत्सव मनाया। पूरा वातावरण रंग, उमंग और उत्साह से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में बरसाने की प्रसिद्ध होली की झलक भी प्रस्तुत की गई। कलाकारों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं पर आधारित सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा। भक्ति गीतों और झांकियों ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।


इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने शहरवासियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। होली समाज में खुशहाली, सकारात्मकता और मेल-मिलाप का संदेश देती है।


कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, बृज लाल, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, जय देवी, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौजूद रहे।


इसके अलावा पार्षदों, भाजपा पदाधिकारियों, व्यापारी, पत्रकार, संगठनों, नगर निगम अधिकारियों-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर होली के पर्व को उल्लास और सौहार्द के साथ मनाया।

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!