Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर से हवाई सेवाओं का विस्तार, नवी मुंबई और जेवर (नोएडा) के लिए सीधी उड़ानें शुरू

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

इंडिगो एयरलाइंस ने अपना ग्रीष्मकालीन शेड्यूल (29 मार्च से 24 अक्टूबर) जारी कर दिया है, जिससे कानपुर के चकेरी हवाई अड्डे से कनेक्टिविटी में बड़ा इजाफा होगा।

शेड्यूल की मुख्य बातें:

* नवी मुंबई: 29 मार्च से मुंबई के स्थान पर अब नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान उपलब्ध होगी।

* जेवर (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट): 31 मार्च से जेवर के लिए नई उड़ान सेवा शुरू की जा रही है।

* यथावत सेवाएं: दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद की उड़ानें पहले की तरह ही संचालित होंगी।

* साप्ताहिक उड़ानें: बेंगलुरु के लिए सप्ताह में तीन दिन (मंगल, गुरु, शनि) और हैदराबाद के लिए सप्ताह में चार दिन (सोम, बुध, शुक्र, रवि) की सुविधा प्रस्तावित है।

सांसद रमेश अवस्थी के अथक प्रयासों को मिली सफलता

कानपुर की हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने में कानपुर लोकसभा सांसद रमेश अवस्थी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके विशेष और अथक प्रयासों के चलते ही शहरवासियों को जेवर और नवी मुंबई जैसी नई उड़ानों की सौगात मिली है। उन्होंने स्वयं नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर दिल्ली के लिए अतिरिक्त फ्लाइट और कोलकाता के लिए नई सेवा शुरू करने की पुरजोर वकालत की है। उनकी सक्रियता का ही परिणाम है कि कानपुर का हवाई नेटवर्क निरंतर विस्तार ले रहा है। एयरपोर्ट निदेशक प्रदीप यादव के अनुसार, नया शेड्यूल 29 मार्च से पूरी तरह प्रभावी हो जाएगा।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!