गौतम अडानी का पीछा नहीं छोड़ रहा हिंडनबर्ग का भूत…… अडानी ग्रुप एक बार फिर धड़ाम!

हिंडनबर्ग का भूत तो जैसे गौतम अडानी के पीछे हाथ धो कर पड़ गया है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) दुनिया के अमीरों की लिस्ट में लुढ़कर अब सीधे 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं। अडानी ग्रुप के शेयरों में आ रही लगातार गिरावट का असर उनकी नेटवर्थ पर पड़ा है। अडानी की नेटवर्थ लगातार गोता लगा रही है। शेयरों में गिरावट के चलते कल उनकी नेटवर्थ में 2.18 अरब डॉलर की गिरावट आई है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में आज अडानी 35वें नंबर पर है। अब उनका रुतबा एशिया के अमीरों में भी घटा है। उनके ऊपर एक और चीनी बिजनेस मा हुतांग पहुंच गए हैं।
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट जारी है। यह गिरावट अभी तक रुकी नहीं है। अडानी ग्रुप के कई स्टॉक्स में लोअर पर लोअर सर्किट लग रहा है। कई स्टॉक अपने अभी तक के सबसे निचले स्तर पर आ चुके हैं। एक समय जो स्टॉक रॉकेट की तरह भाग रहे थे वो अब तेजी से नीचे गिर रहे हैं।
मुकेश अंबानी न केवल अब भारत के सबसे बड़े अरबति हैं, बल्कि एशिया के भी सबसे बड़े रई बन गए हैं। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में 8वें स्थान पर हैं। अडानी समूह की तरफ से हिंडनबर्ग रिसर्च की नकारात्मक रिपोर्ट पर दिए गए तमाम स्पष्टीकरण के बाद भी इसके शेयरों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। अडानी पोर्ट्स, अडानी विल्मर, एसीसी, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस, अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अंबुजा सीमेंट्स और एनडीटीवी सभी अपने निवेशकों को कंगाल कर रहे हैं। सर्वाधिक नुकसान अडानी टोटल गैस लिमिटेड को हुआ है जिसके बाजार मूल्यांकन में 80.68 प्रतिशत की बड़ी गिरावट हो चुकी है।
अडानी को हर दिन करीब 3 अरब डॉलर का नुकसान
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट 24 जनवरी को प्रकाशित हुई और अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का सिलसिला 27 जनवरी से शुरू हुआ। पिछले एक महीने में करीब 90 अरब डॉलर की संपत्ति गंवाने वाले गौतम अडानी की संपत्ति में हर दिन औसतन 3 अरब डॉलर की सेंध लगी। अगर केवल कारोबारी दिनों को काउंट करें तो यह आंकड़ा करीब 4 अरब डॉलर प्रति कारोबारी दिन पड़ रहा है।