Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

समाजसेवी ‘गूगल गोल्डन बाबा’ महामंडलेश्वर मनोजानंद गिरी जी से शिष्टाचार भेंट, समाज और हिंदुत्व के ज्वलंत मुद्दों पर हुई चर्चा

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

धुलेंडी एवं रंगोत्सव के पावन अवसर पर विगत बुधवार (4 मार्च) को कानपुर के प्रमुख समाजसेवी और क्षत्रिय समाज के मार्गदर्शक, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 मनोजानंद गिरी जी महाराज (गूगल गोल्डन बाबा) से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
रंगोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष मुलाकात के दौरान महाराज जी ने उपस्थित जनों को होली की शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया। भेंट के दौरान महाराज जी से क्षत्रिय समाज के उत्थान को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर यू.बी. सिंह ने कहा, “महाराज जी का सानिध्य सदैव ऊर्जा और मार्गदर्शन प्रदान करने वाला होता है। समाज के कल्याण और हिंदुत्व की रक्षा के प्रति उनके विचार हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं।”
भेंट के अंत में महाराज जी ने समाज में समरसता और एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!