Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

जोन-7 में मुख्य मार्ग, डिवाइडर और फुटपाथों की हुई व्यापक सफाई, पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए गए पौधे

नगर निगम लखनऊ ने कुकरैल बांध रोड पर चलाया विशेष स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने की दिशा में चलाए जा रहे अभियानों के क्रम में शनिवार को जोन-7 स्थित कुकरैल बांध रोड पर विशेष स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। नगर निगम के निर्देशन में लखनऊ स्वच्छता अभियान (एलएसए) के अंतर्गत आयोजित इस अभियान में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय जी एवं जोनल अधिकारी विकास सिंह जी की प्रमुख उपस्थिति रही।

🟥 मुख्य मार्ग से फुटपाथ तक चला व्यापक सफाई अभियान
अभियान के दौरान नगर निगम एवं लखनऊ स्वच्छता अभियान की टीमों द्वारा कुकरैल बांध रोड के मुख्य मार्ग, रोड डिवाइडर एवं फुटपाथों की व्यापक सफाई की गई। इसके साथ ही यांत्रिक धुलाई कर सड़कों को साफ किया गया तथा झाड़ियों एवं अनावश्यक वनस्पतियों की कटाई कर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाया गया।

🟥 स्वच्छता के साथ हरियाली बढ़ाने पर भी नगर निगम का जोर
नगर निगम द्वारा स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया।

🟥 नगर निगम और लखनऊ स्वच्छता अभियान की टीमों ने निभाई सक्रिय भूमिका
अभियान में नगर निगम के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक रूपेंद्र भास्कर जी, लखनऊ स्वच्छता अभियान के रीजनल डायरेक्टर अभय रंजन, क्लस्टर हेड अरुण कुमार सिंह, प्रोजेक्ट हेड आकांक्षा दीक्षित, पूर्व महाप्रबंधक (जलकल) एस. के. वर्मा सहित नगर निगम एवं लखनऊ स्वच्छता अभियान से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सुदीक्षा फाउंडेशन के शिवम पांडे एवं उनकी टीम ने भी अभियान में सक्रिय सहभागिता की।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!