गोविंद नगर चौकी परिसर स्थिति चौकी वाले बाबा हनुमान मंदिर ने अपना 14वां वार्षिकोत्सव मनाया सुंदरकांड़ और भंडारा करके

राजेश निगम की खास रिपोर्ट
*आज दिनांक 1 अगस्त 2026 को गोविंद नगर चौकी परिसर स्थिति चौकी वाले बाबा हनुमान मंदिर में हनुमान सेवा समिति द्वारा एक भव सुंदर कांड़ व भंडारा आयोजित किया जिसमें हनुमान सेवा समिति के सदस्यों द्वारा सुंदर झांकी जैसे हनुमान जी और कृष्णा जी की झांकी प्रस्तुत की गोविंद नगर जनता व व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ गुणगान करके अपने जीवन को सफल बनाया जिसमें वार्ड नंबर 93 के पार्षद नवीन पंडित ने भी अपनी उपस्थिति से सुंदरकांड व भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया कार्यक्रम का संचालन सुनील दीक्षित द्वारा किया गया हनुमान सेवा समिति के द्वारा सुंदरकांड को ऐसा प्रस्तुत किया जैसे हनुमान जी साक्षात उपस्थित हो गए साथ में जनता द्वारा काफी आनंद से सुंदर कांड पाठ को सुना सुंदरकांड के पाठ के बाद सभी उपस्थित भक्तजनों को प्रसाद वितरीत किया गया भंडारे में करीब 600-700 लोगों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया गया कार्यक्रम में सुनील दीक्षित, देवेंद्र सचान, विवेक सक्सेना, राजेश निगम, पंडित विजय झा, प्रकाश त्रिपाठी,निर्मल त्रिपाठी, मनोज मिश्रा, रामू त्रिपाठी, अलका कालरा आदि लोग उपस्थित रहे l*राजेश निगम की रिपोर्ट*





