नगर आयुक्त के निर्देश पर जोन-03 में विशेष अभियान, गंदगी फैलाने वालों और बिना लाइसेंस दुकानदारों पर कार्रवाई
Mishra Manish2 weeks agoLast Updated: March 29, 2026
0 63 1 minute read
लखनऊ। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न जोनों में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में जोन-03 क्षेत्र में शनिवार को व्यापक कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 17 चालान कर ₹11,950 की धनराशि वसूली गई।
गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई अभियान के तहत पुरनिया चौराहा से पुरनिया पुल के नीचे तक गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ रोकथामात्मक कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 09 चालान किए गए, जिनके माध्यम से ₹6,650 का जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों ने लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी जागरूक किया।
सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई नगर निगम टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर भी सख्ती दिखाई। अभियान के दौरान पॉलीथीन मिलने पर कुल 05 चालान किए गए, जिनसे ₹4,700 की वसूली की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने की हिदायत दी।
बिना लाइसेंस तंबाकू बिक्री पर जुर्माना बाजार में बिना लाइसेंस तंबाकू एवं तंबाकू उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही 03 दुकानों के खिलाफ ₹600 का स्पॉट फाइन लगाया गया।
संयुक्त टीम ने चलाया अभियान इस पूरे अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रमोद कुमार गौतम, पुष्कर सिंह पटेल, सुमित मिश्रा एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजर की संयुक्त टीम मौजूद रही।
मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।