राजनीति
उत्तराखंड पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव,मुख्यमंत्री आवास पर देंगे धरना

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे पूर्व विधायक संजीव आर्य पर हुए हमले के विरोध में मुख्यमंत्री आवास के बाहर कॉंग्रेसी देंगे धरना,
बता दें कि बीजेपी से कांग्रेस में वापसी करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ओर उनके बेटे संजीव आर्य पर कल बाजपुर में कुछ लोगों हमला कर दिया था।
जिसके विरोध में आज कॉंग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देने जा रही है।धरना प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सहित तमाम कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहेंगे।





