राजनीति
राहुल गांधी की रैली को लेकर कॉंग्रेस ने तैयार की रूप रेखा

विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी पूरी तरह तेज हो गयी है। और सभी दलों के केंद्रीय नेताओं के उत्तराखंड दौरे लगातार जारी हैं। 16 दिसम्बर को कोंग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी उत्तराखंड आ रहे हैं, जहां देहरादून में एक विशाल विजय सम्मान रैली को सम्बोधित करेंगे। रैली को ऐतिहासिक व शफल बनाने के लिए कॉंग्रेस नेताओं में लगातार बैठकों का दौर जारी है।
बता दें कि राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए डोईवाला विधानसभा को कई सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें कार्यकर्ताओं को बसें ले जाने की भी जिम्मेदारी दी गयी है, रैली में डोईवाला विधानसभा से लगभग पांच हजार लोगों के रैली में पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।




