Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिकउत्तराखंड (Uttarakhand)हेल्थ & ब्यूटी

चिकित्सा शिविर के दौरान 350 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया|

स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण द्वारा विधिवत रूप से किया गया| इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने शिविर में लगे परीक्षण स्टालों का निरीक्षण किया एवं स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंचे लोगों की कुशलक्षेम भी पूछी |

स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां भी वितरित की| स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों का डिजिटल हेल्थ कार्ड एवं लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही विकलांग प्रमाण पत्र भी विभाग द्वारा दिए गए| इसके अलावा मरीजों को परिवार नियोजन की जानकारी, शुगर, बीपी की जांच एनसीडी से महिलाओं में विभिन्न प्रकार के होने वाले कैंसर की जांच की गई। सभी मरीजों को उचित परामर्श और बीमारी के अनुसार नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गई है। शिविर में एनसीडी-एण्ड टीबी स्क्रिनिंग, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, परिवार कल्याण परामर्श, टीकाकरण, नेत्र परीक्षण, डेंटल चेकअप, ब्लड जांच, ड्रग डिस्ट्रिब्यूशन काउंटर, स्कीन संबंधी बीमारी, मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य संबंधी आईईसी, महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित स्टॉल लगाए गये।

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!