उन्नाव:- अविचल शुक्ला के नेतृत्व में 19 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा रैली!!

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, एकता और अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा नेता एवं भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र (166) के अविचल शुक्ला के नेतृत्व में 19 अगस्त को भव्य तिरंगा रैली निकाली जाएगी। रैली का शुभारंभ रूझेई बाजार से होगा और तिरंगा यात्रा बदरका आजाद स्मारक तक पहुंचेगी। रैली में क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक संगठनों के बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।

अविचल शुक्ला ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा लेकर रैली में शामिल हों और राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश दें। रैली का उद्देश्य स्वतंत्रता के 80वें वर्ष के अवसर पर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।
रैली की तिथि: 19 अगस्त 2026 समय: सुबह 11 बजे प्रारंभ: रूझेई बाजार समापन: बदरका आजाद स्मारक
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!




