Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौशालाओ में हुआ गायों का पूजन


मथुरा।जनपद मथुरा में गोपाष्टमी के पावन पर्व पर आज मसानी बाईपास लिंक रोड पर रेलवे लाइन के पास स्थित श्री सेवादास आश्रम में दीनानाथ संस्था के द्वारा गौ माताओं की पूजन अर्चन की गई।उसके बाद गौ माताओं को गुड और हरा चारा खिलाकर गौ माता की सेवा की गई।इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पंडित राजेश अग्निहोत्री भागवत प्रवक्ता ने कहा कि हमें गोपाष्टमी एक दिन नहीं प्रतिदिन मनाना चाहिए।हम लोग एक दिन पूजा करके अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते।गौ माताओं की बड़ी दुर्दशा है। भूखी गौ कचरे में अपना भोजन ढूँढती है।यह तो उस जगह की बात है जहाँ श्री कृष्ण ने स्वयं गौ पालन किया जिसके कारण गौ चराने वाले कहलाये।जो लोग गाय का दून निकालकर गाय को छोड़ देते हैं। यह अत्यंत दुखद है।इस अवसर पर दीपक खण्डेलवाल, दिनेश अग्रवाल, अजय बंसल, श्री जमुना दास जी महाराज, श्री शिवानंद गिरि जी महाराज, अनिल शर्मा, पंडित रवि,आदि लोग उपस्थित रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!