Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

बरसात में सड़क खुदाई पर रोक, फिर भी जलकल ने चला दी मशीन; शंकर पूर्व द्वितीय में मनमानी पर सवाल

शासन के निर्देशों की अनदेखी का आरोप; पार्षद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने रोका तो भी नहीं माने अधिकारी, जीएम कुलदीप सिंह तक पहुंची शिकायत

लखनऊ ।जलकल जोन विकास नगर के शंकर पुरवा द्वितीय वार्ड में जलकल विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि बरसात के दौरान सड़कों की खुदाई न किए जाने संबंधी शासन के निर्देशों के बावजूद जलकल विभाग ने क्षेत्र में खुदाई का काम शुरू करा दिया। पार्षद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने मौके पर इसका विरोध करते हुए काम रोकने को कहा, लेकिन आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने उनकी आपत्ति को भी नजरअंदाज कर दिया।

🔴 शासन की रोक के बावजूद खुदाई क्यों?

बरसात में सड़क खोदने से जलभराव, सड़क धंसने और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए बारिश के दौरान अनावश्यक सड़क खुदाई नहीं किए जाने के निर्देश हैं। इसके बावजूद शंकर पूर्व द्वितीय में जलकल ने काम शुरू करा दिया। सवाल है कि आखिर ऐसी क्या आपात स्थिति थी कि बरसात के बीच सड़क खोदना जरूरी हो गया।

🔴 पार्षद प्रतिनिधि ने रोका, फिर भी चलता रहा काम

पार्षद प्रतिनिधि दीपक तिवारी ने खुदाई पर आपत्ति जताते हुए संबंधित अधिकारियों से काम रोकने को कहा। उनका आरोप है कि इसके बावजूद काम नहीं रोका गया। अब सवाल उठ रहा है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की आपत्ति के बाद भी अधिकारी किसके आदेश पर काम करा रहे थे।

🔴 जीएम कुलदीप सिंह तक शिकायत, अधिशासी अभियंता पर मनमानी का आरोप

मामला बढ़ने के बाद दीपक तिवारी ने इसकी शिकायत जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह से भी की। आरोप है कि विकास नगर क्षेत्र से जुड़े अधिशासी अभियंता आपत्ति और शिकायत के बावजूद अपनी कार्यप्रणाली बदलने को तैयार नहीं हैं। अब निगाह इस बात पर है कि जीएम स्तर से इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।

🔴 ‘फाइल और ठेके’ के खेल पर फिर उठे सवाल

मामले ने जलकल की ठेकेदारी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि विभाग में जरूरत से ज्यादा फाइलें बनाकर काम निकालने और ठेके देने की प्रवृत्ति भ्रष्टाचार की आशंकाओं को जन्म दे रही है। ऐसे में जांच का विषय यह भी है कि शंकर पूर्व द्वितीय में हो रही खुदाई की वास्तविक जरूरत क्या थी, इसकी स्वीकृति किसने दी और संबंधित कार्य का वर्क ऑर्डर व लागत कितनी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही हैजब बरसात में सड़क खुदाई से बचने के स्पष्ट निर्देश हैं, तो शंकर पूर्व द्वितीय में नियमों को दरकिनार कर काम कराने की इतनी जल्दबाजी आखिर क्यों थी?

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!