Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

वाराणसी में तीन दिन से लापता 22 वर्षीय युवती का शव मिला

रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छांव में बंद मकान के पीछे पानी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छांव स्थित पश्चिम पूरा में गुरुवार को तीन दिन से लापता 22 वर्षीय युवती श्रेया उपाध्याय का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव एक मकान के पीछे पानी में पड़ा मिला। पानी में पड़े रहने के कारण शव सड़ चुका था और दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मृतका राजातालाब थाना क्षेत्र के मरुई गांव निवासी सुनील उपाध्याय की इकलौती बेटी थी। वह जगतपुर पीजी कॉलेज में पढ़ती थी। परिजनों के अनुसार 17 अगस्त को कॉलेज से घर लौटते समय श्रेया अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
गुरुवार को बच्छांव स्थित मालवीय इंटर कॉलेज के पीछे पश्चिम पूरा में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि जिस मकान के पीछे शव मिला, वह मकान बंद था। मकान मालिक के मुताबिक मकान में किराएदार रहते हैं, लेकिन फिलहाल वहां कोई मौजूद नहीं था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
श्रेया की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

नीतू कादयान डीसीपी गोमती जोन ने घटना के विषय में बताया।

Pravin Chaubey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!