Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर अश्वनी जैन का सम्मान।

फिरोजाबाद। श्री एमडी जैन इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से श्री महावीर दिगंबर जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज के नागरिक शास्त्र प्रवक्ता अश्वनी कुमार जैन को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से राज्य अध्यापक पुरस्कार मिलने पर शॉल और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव ने बताया कि शिक्षा में नवाचार और सामाजिक कार्यों में योगदान के लिए अश्वनी जैन को यह सम्मान मिला है। जिला मंत्री राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि उन्होंने विद्यालय और जनपद में एक हजार से अधिक विज्ञान प्रदर्शनियों का आयोजन किया है।
अश्वनी कुमार जैन ने शिक्षक संघ, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया। इस दौरान सुरेश मिश्रा, संजीव कुमार जैन, सुनील कुमार यादव और अंकित कुमार जैन सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!