“मैं बूँद स्वयं, ख़ुद सागर हूँ” : वरिष्ठ IAS अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री के काव्य संग्रह का अमित शाह ने किया लोकार्पण

मैं बूँद स्वयं, ख़ुद सागर हूँ’ : वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री की कविताओं का संग्रह हुआ लोकार्पित
गृह मंत्री अमित शाह ने किया विमोचन, देश की शीर्ष हस्तियाँ रहीं मौजूद
नई दिल्ली।भारत सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, आईएएस द्वारा रचित हिन्दी काव्य-संग्रह ‘मैं बूँद स्वयं, ख़ुद सागर हूँ’ का भव्य लोकार्पण समारोह राजधानी दिल्ली में संपन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह सचिव समेत विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों ने सहभागिता की।
यह संग्रह एक प्रशासक के भीतर छिपे उस कवि का सशक्त प्रमाण है, जो समाज, संवेदना और आत्मचिंतन को शब्दों में ढालकर जनमानस से जुड़ता है। आशुतोष अग्निहोत्री की कविताएं न केवल भाषा की गहराई में उतरती हैं, बल्कि जीवन के विविध पहलुओं को भी छूती हैं – कभी सहज, तो कभी गंभीर अंदाज़ में।
विमोचन समारोह में बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “यह केवल एक कविता संग्रह नहीं, बल्कि एक प्रशासक की आत्मा की गूंज है। आशुतोष जी ने जिस गहराई से समाज और मनुष्य के मनोविज्ञान को समझा है, वह उनकी रचनाओं में स्पष्ट झलकता है।”




