किसी आलीशान महल से कम नहीं है Ankita Lokhande का घर, देख आप भी रह जाएंगे हैरान!

Ankita Lokhande House Inside Photos: टीवी की खूबसूरत अभिनत्री Ankita Lokhande अपने पति Vicky Jain के साथ मुंबई में एक आलीशान घर में रहती हैं। आइए आपको एक्ट्रेस Ankita Lokhande के घर का टूर करवाते हैं।
अंकिता विक्की के घर का टूर
Ankita Lokhande House Inside Photos: टीवी के बाद बॉलीवुड में भी कदम रखने वाली खूबसूरत अभिनेत्री Ankita Lokhande आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। अंकिता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से की थी और इस एक सीरियल ने ही अंकिता लोखंडे की किस्मत बदल गई। Ankita Lokhande लंबे समय तक इस सीरियल से जुड़ी रहीं और आज वह टीवी की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। Ankita Lokhande ने 14 दिसंबर 2021 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी रचाई और आज दोनों अपनी लाइफ में खुश हैं। दोनों मुंबई में एक लग्जरी हाउस में रहते हैं। आइए आपको आज अंकिता लोखंडे के लैविश हाउस की तस्वीरें दिखाते हैं।



घर की शानदार एंट्री
Ankita Lokhande का घर मुंबई में भव्य 8 बीएचके अपार्टमेंट ए-विंग में 19वीं मंजिल पर है और उनके घर का एंट्री गेट काफी शानदार है। सोशल मीडिया पर अंकिता लोखंडे ने अपने घर के एंट्रेंस की तस्वीर शेयर की थी, जिसे फूलों से सजाया हुआ था। Ankita Lokhande और विक्की जैन के घर की शुरुआत में ही एक शानदार लिविंग एरिया है, जिसमें कपल अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताता है। Ankita Lokhande ने अपना घर ऑल व्हाइट रखा है। यानी पूरे घर में व्हाइट कलर का पेंट है, जिससे घर काफी रॉयल लगता है।
अंकिता के घर का फर्नीचर
अंकिता और विक्की ने अपने घर के पेंट को ध्यान में रखते हुए ही फर्नींचर भी सेट करवाया है। घर का फर्नीचर ऑफ-व्हाइट रंग का है, जो घर के माहौल को काफी शांत बनाता है। घर के पेंट से लेकर फर्नीचर तक को अंकिता और विक्की ने चुना है। अंकिता लोखंडे और विक्की ने अपने बेडरूम को भी काफी सिंपल रखा है, जिसे देखने के बाद यकीनन हर किसी को सुकून मिले। रूम में पेंट से लेकर बेड तक, सब कुछ व्हाइट है, जो इसे रॉयल टच देता है।