Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
आवश्यक सूचनाइधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

तीन ग्राम पंचायतों को जिलाधिकारी ने गौ मित्र पुरूस्कार से किया सम्मानित

मथुरा।जिलाधिकारी मथुरा पुलकित खरे ने बताया कि जनपद में 35 अस्थाई सरकारी गौशाला ग्रामीण क्षेत्र में तथा 12 सरकारी गौशाला नगरीय क्षेत्र में संचालित हैं। सर्वाधिक पराली गौशालाओं में पहुॅचाने वाले प्रधान,लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी तथा किसान सहायक को प्रति शनिवार को सम्मानित किया जाएगा।आज कलेक्ट्रेट कक्ष में 03 ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया गया।
प्रथम स्थान पर ग्राम पंचायत नरी के ग्राम पंचायत अधिकारी तरुण वर्मा,लेखपाल पीतम सिंह,ग्राम प्रधान श्रीमती कुशमा देवी तथा सहायक किसान वेदप्रकाश जिन्होंने  875 कुंतल पराली विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाई।
द्वितीय स्थान पर ग्राम पंचायत सेमरी के ग्राम पंचायत अधिकारी तरुण वर्मा,लेखपाल नरेंद्र सिंह,ग्राम प्रधान नित्तर सिह तथा सहायक किसान वेदप्रकाश जिन्होंने 450 कुंतल पराली विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाई।
तृतीय स्थान पर ग्राम पंचायत अकबरपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी गोपाल,लेखपाल देवेन्द्र गर्ग,ग्राम प्रधान निहाल सिह तथा सहायक किसान गोविंद सिंह जिन्होंने 78 कुंतल पराली विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाई।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!