Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीति

भाजपा कांग्रेस के बाद उक्रांद ने दिखाया सड़कों पर दम

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा और कांग्रेस सड़कों पर उतर कर शक्ति प्रदर्शन करने में लगी है। वही उत्तराखंड क्रांति दल ने भी चुनाव को लेकर कमर कस ली है। रविवार को भले ही ऋषिकेश में मौसम ठंडा रहा हो, लेकिन उत्तराखंड क्रांति दल ने सैकड़ों बाइकों के साथ निकाली जन समर्थन रैली से मौसम में राजनीतिक गर्माहट पैदा कर दी। रैली ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के चद्दर वाला से शुरू होकर श्यामपुर आईडीपीएल होते हुए ऋषिकेश के इंद्रमणि बडोनी चौक पहुंची। यहां उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उत्तराखंड क्रांति दल ने चुनाव मैदान में उतर कर अपनी जीत का दावा किया।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!