Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिभ्रष्टाचार

ग्राम पंचायत सरसई की लापरवाही का परिणाम भुगत रहा हरिजन मोहल्ले का श्मशान घाट

दतिया; व्यक्ति के जीवन की अंतिम यात्रा मुक्तिधाम पर जाकर खत्म होती है, और उस मुक्तिधाम के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा रखरखाव व विकास के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं.लेकिन दतिया जिले की भांडेर विधानसभा में लगने वाले सरसई ग्राम पंचायत में बना हुआ हरिजन मोहल्ले का श्मशान घाट वक्त रहते सरपंच एवं सचिव की लापरवाही का नतीजा आज भी भुगत रहा है.इस मुक्तिधाम पर गंदगी की तस्वीर मीडिया के कैमरे में कैद हुई.जो जीता जागता सबूत है पंचायत के सौतेले व्यवहार का, आज गंदगी की मार झेल रहा है और लोगों के अंतिम पड़ाव में नहीं दे पा रहा अपनी भूमिका. यूं पंचायत के लाख विकास की बातों पर यह तस्वीर पानी फैरती हुई नजर आती है.

अब देखना होगा खबर प्रसारण के बाद सोता हुआ पंचायत प्रशासन जागता है, और अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए जनहित भावना को दृष्टिगत रखते हुए समस्या का समाधान कराती है या यूं ही यह मुक्तिधाम अपनी हालत पर रोता रहेगा.

राजधानी लखनऊ में महिलाओं के साथ लगातार हो रहे हैं अत्याचार

बेखौफ बदमाशो ने युवती पर किया गया धारदार हथियार से हमला

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!