उन्नाव:- हजरत सैयद बाबा का 17 उर्स मुबारक बहुत ही धूमधाम से व अकीदत के साथ मनाया गया!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
ग्राम दौलत खेड़ा चमरौली हजरत सैयद बाबा का 17 उर्स मुबारक सालाना उर्स के आखिरी दिन जायरीनों का सैलाब उमड़ा। जायरीनों ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई तथा देर रात हुए कव्वाली का लुत्फ उठाया गया। कानपुर से आए मशहूर कव्वाल दिलशाद परवाज ने अपना कलाम पेश करते हुए कहा कि-12 रवि अव्वल के दिन अपने बहारा आए हैं मेरे सरकार आए हैं__

वही दूसरी कव्वाला जानम ताज ने कि -दीदार की हसरत है कब से मेरे सीने में एक बार बुला लीजिए सरकार मदीने में कव्वाली गाया ,। कब्बाली का प्रोग्राम रात 1 बजे समाप्त हुआ नजर पेश की गई जिसमें हिंदू मुस्लिम दोनो समुदाय व प्रशासन की मौजूदगी में लोगो ने बाबा की मजार पर चादर पेश किया गया तबर्रूख बाटा और अमन- चैन की दुआएं मागी। इस मौके पर मेला संरक्षक मोहम्मद शकील पप्पू सिंह चंदेल मोहम्मद रज्जाक अख्तर बाबा आदि सभी लोग मौजूद रहे।




