Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
स्मार्ट सिटीफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

जलकल विभाग की नाकामी पर फूटा पार्षदों का दर्द, गंदे पानी से त्रस्त जनता पूछ रही, कौन देगा जवाब?

नगर आयुक्त की बैठक हो या सैकड़ों शिकायती पत्र — जीएम साहब के कानों तक नहीं पहुंच रही ‘पानी की पुकार’

लखनऊ। एक ओर राजधानी लखनऊ को स्मार्ट सिटी बनाने के दावे हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के कई मोहल्ले पानी की एक-एक बूंद को तरस रहे हैं। भवानीगंज वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि संतोष राय ने जलकल विभाग की घोर लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि “हमने न सिर्फ पत्राचार किया, बल्कि नगर आयुक्त की मीटिंग में भी पानी की विकराल समस्या को उठाया , पर जीएम साहब अब भी नींद में हैं या शायद AC ऑफिस से बाहर निकलना उनके एजेंडे में नहीं है।”

संतोष राय का कहना है कि मेहंदीगंज, पुराना हैदरगंज और भवानीगंज जैसे इलाकों में या तो पानी है ही नहीं, और जहां है भी, वहां नालियों जैसा गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। जल स्तर हर जगह नीचे जा चुका है, फिर भी जलकल विभाग ने अब तक सिर्फ “एक समरसेबल की खानापूर्ति” की है वो भी जैसे एहसान कर दिया हो।

इसे भी पढ़ें- त्योहार पर पानी की किल्लत, अमीनाबाद और लाटूश रोड में त्राहि-त्राहि

पार्षद प्रतिनिधि की पीड़ा यहीं खत्म नहीं होती। “जनता सीधे हमसे सवाल कर रही है, ‘भइया पार्षद जी, पानी कब आएगा?’ और हमारे पास जवाब नहीं, क्योंकि जो देना था, वो जलकल विभाग ने डुबो दिया है – पानी के साथ-साथ अपनी साख भी।”

इस पूरे मुद्दे पर सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि
क्या अब शिकायत करने के लिए जनता को समरसेबल की जगह लाउडस्पीकर लगवाना पड़ेगा, ताकि महाप्रबंधक साहब तक आवाज़ पहुंचे?

जलकल विभाग की यह कार्यप्रणाली बताती है कि उन्हें न धरातल की चिंता है और न धरती के नीचे जा चुके पानी की। ऐसा लगता है कि अब विभाग का नया नारा यही है
गहराई नापते रहो, पानी खुद ढूंढ लो!

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!