
रिपोर्टर -नितिन शर्मा
पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार विधानसभा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अरविन्द वर्मा ने कहा की दिल्ली एमसीडी चुनावो में आम आदमी पार्टी की शानदार विजय ओर गुजरात विधान सभा चुनाव से आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने पर कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओ ने प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अरविन्द वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओ सँग झंडाचौक में एकत्रित होकर मिष्ठान वितरण किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अरविन्द वर्मा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में 15 साल से भाजपा का भ्रष्टाचार वह दुष्प्रचार खत्म करने के संकल्प को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है।दिल्ली की जनता के साथ ही खासकर उत्तराखंड प्रवासियो को उन्होंने धन्यवाद कर आभार जताया। वर्मा ने कहा कि गुजरात की जनता का वह दिल से आभार व्यक्त करते हैं क्योंकि आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बनने का सुनहरा मौका गुजरात वासियों ने देने का काम किया, आज आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है निश्चित रूप से पूरे देश में आने वाले समय में शिक्षा स्वास्थ्य व काम की राजनीति केजरीवाल मॉडल को अपनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट अरविन्द वर्मा, तुषार वर्मा, कुलदीप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मेक इन इंडिया राजेंद्र जजेड़ी,अविरल बिष्ट,मुकेश,पूजा त्यागी, मीनाक्षी, सीता, कुमारी देवी,निशा,समेत अनेक लोग मौजूद रहे।