Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

95 बटालियन सीआरपीएफ में हर्षोल्लास से मनाई गई हरियाली तीज

वाराणसी में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बटालियन के कमांडेंट श्री राजेश्वर एस. बालापुरकर के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमांडेंट की पत्नी श्रीमती अर्चना बालापुरकर ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती अर्चना बालापुरकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों की पत्नियों को हरियाली तीज व्रत के महत्व की जानकारी देते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न खेल एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


श्रीमती अर्चना बालापुरकर ने कहा कि हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का पावन पर्व है। सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु एवं सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं, जबकि कुंवारी कन्याएं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं।
कार्यक्रम में श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती रिंकू, श्रीमती जूही देवी, श्रीमती प्रिया सिंह, श्रीमती अनामिका, श्रीमती नेहा सिंह, श्रीमती संगीता देवी, श्रीमती चंदा यादव, श्रीमती पूजा राय, श्रीमती आरती यादव सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Pravin Chaubey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!