Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आदित्य नगर पार्क में विकसित हुआ सघन वन

वाराणसी में प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आदित्य नगर पार्क में सघन वन विकसित करने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया गया। पर्यावरणविद् एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास तथा गंगा हरितिमा अभियान (उत्तर प्रदेश) के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में नगर निगम से पार्क को गोद लेकर यह अभियान आयोजित किया गया।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पार्क में आम, अमरूद, आंवला, बेल, नींबू और महुआ सहित विभिन्न फलदार पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने स्वयं पौधरोपण किया। साथ ही उपस्थित गणमान्य नागरिकों, CRPF जवानों एवं कार्यकर्ताओं को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे 95 बटालियन CRPF के कमांडेंट आर.एस. बालापुरकर ने ग्रामवासियों, सृजन संस्था के सदस्यों एवं CRPF जवानों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने काशी को हरा-भरा, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने के लिए निरंतर पौधरोपण करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रोहित सिंह, पार्षद श्याम भूषण शर्मा, पार्षद सुरेश पटेल ‘गुड्डू’, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सौरभ पटेल, रितेश राय, श्रेयांश वलोरा, बीएचयू के सोम जी, मनोज कुमार, प्रवीण सिंह सहित नगर निगम के माली मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में CRPF के प्रवीण सिंह एवं उनकी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “स्वच्छ काशी, सुंदर काशी, हरित काशी” के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Pravin Chaubey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!