Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- फुटपाथ पर अतिक्रमण तथा ई-रिक्शाओं के जाम से शहर बना नासूर, यातायात नियमों की उड़ रही धज्जियां।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

सिटी मजिस्ट्रेट, थाना प्रभारी वा अधिकारियों ने जाम की समस्याओं को ख़त्म करने के लिए किया मुआयना।। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लोगों को अधिकारियों द्वारा जागरूक किया गया, ताकि लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की प्रेणा मिल सके तथा देश में होने वाली लगातार दुर्घटनाओं से लोगों को सावधान किया जा सके, जो वास्तव में ही काबिले तारीफ है लेकिन इसके अतिरिक्त अधिकारियों को अपना और दायित्व समझते हुए शुकालागंज के विभिन्न शहरों में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही अतिक्रमण वा ई रिक्शाओं की तादात से जिनके कारण हर गली नुक्कड़ चौराहे पर भायवह जाम की स्थिति बनी हुई है ।

इस जाम से भी छुटकारा दिलाना चाहिए. अतिक्रमण, ई-रिक्शाओं के कारण हर गली हर नुक्कड़ हर चौराहे पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए एक और मानव श्रंखला बनानी चाहिए ताकि ई-रिक्शा संचालकों को भी सड़कों पर जाम ना लगाने के प्रति उन्हें जागरूक किया जा सके. बताते चलें कुछ वर्ष पहले शहर में यातायात जाम की वजह अतिक्रमण, संकरी सड़कें, क्षतिग्रस्त रास्ते, बेतरतीब पार्किंग, विक्रमों, सिटी बसों की धींगामुश्ती और अवैध रूप से दौड़ रहे ऑटो रिक्शा को माना जाता था लेकिन अब इनमें कुछ वार्षो से और नाम जुड़ गया है यानी ई-रिक्शा। जिन्होंने शहर भर को जाम से ‘नासूर’ बना दिया है।

शहर के सभी प्रमुख चौराहों से लेकर छोटी छोटी गलियों तक यह अतिक्रमण, ई-रिक्शा न सिर्फ भीषण ट्रैफिक बल्कि आम आदमी के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन चुके हैं। बिना किसी रूट के हर चौराहे, गली तक पहुंचने वाले ई-रिक्शा का झुंड शहर में यातायात जाम की समस्या को और विकराल बना रहा है। अधिकारियों को इस ओर भी ध्यान देना चाहिए ताकि लोगों को जाम से निजात दिलाई जा सके।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!