Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Uncategorized

4 पेटी बियर सहित चंद्रेश्वर नगर का तस्कर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

4 पेटी बियर सहित चंद्रेश्वर नगर का अमन गिरफ्तार

ऋषिकेश

मुनी की रेती थाना अंतर्गत पूर्णानंद बस पार्किंग के पास पुलिस ने एक युवक को बीयर तस्करी करने के आरोप में दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 4 पेटी बीयर बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी भी कब्जे में लेकर सीज कर दी है।
मुनी की रेती थाना पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम कैलाश गेट चौकी प्रभारी को सूचना मिली कि पूर्णानंद बस पार्किंग के पास एक युवक बियर की सप्लाई करने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में स्कूटी पर सवार एक युवक पुलिस को दिखाई दिया। जो पुलिस को देखने के बाद हड़बड़ा गया। तलाशी लेने पर पुलिस ने स्कूटी से 4 पेटी बियर की बरामद की। मुनी की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जिसकी पहचान अमन पुत्र सुरेंद्र प्रसाद निवासी चंद्रेश्वर नगर के रूप में की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बीयर पूर्णानंद बस पार्किंग में पर्यटकों को बेचने की बात बताई है। मामले में अहम जानकारियां हासिल करने के लिए जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!