Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Uncategorized

रामनवमी शोभा यात्रा समिति एवं भगवा क्रांति के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा!

भागलपुर में रामनवमी शोभा यात्रा समिति भागलपुर एवं भगवा क्रांति के तत्वावधान में रामनवमी के उपलक्ष पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा टीचर भागलपुर शहर के ट्रेनिंग कॉलेज, घंटाघर से चलकर भगत सिंह चौक, खलीफाबाग, वैरायटी चौक, रेलवे स्टेशन , कोतवाली , महादेव टॉकीज, होते हुए लाजपत पार्क में संपन्न हुआ। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में रामभक्तों ने भगवा ध्वज को लेकर जय श्री राम के नारा लगाते हुए दिखें। वहीं रामनवमी शोभा यात्रा समिति भागलपुर एवं क्रांति दल भागलपुर के कार्यकर्ताओं का कहना हुआ कि, हमारा उद्देश्य है हम खंड -खंड में विभाजित जाति समूह ना होकर एक वृहद हिंदू समाज के रूप में संगठित हो। अपनी आस्था, अपनी श्रद्धा, अपने विचार को जिस विराट के प्रति रखेंगे धीरे-धीरे वैसे ही विराट हम होते चले जाएंगे। बताते चलें कि इस भव्य शोभायात्रा में 20 फीट की राम की मूर्ति आकर्षण का केंद्र थी । बाजे- गाजे और सजे धजे घोड़ों के साथ यह शोभायात्रा काफी आकर्षक एवं मनमोहक थी।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!