Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Uncategorized

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के बाहर बनेगी अस्थाई पार्किंग

तीर्थ यात्रियों के वाहनों को खड़ा कराने के लिए प्रशासन का निर्णय
ऋषिकेश


चार धाम यात्रा के दौरान आने वाले तीर्थ यात्रियों के वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर में जाम की स्थिति बन रही है। उचित पार्किंग की व्यवस्था न होना भी इसकी एक बड़ी वजह बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के बाहर अतिक्रमण के नाम पर तोड़ी गई तीन दर्जन दुकानों के हटने से खाली हुई जमीन पर अस्थाई रूप से तीर्थ यात्रियों के वाहन खड़े कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एसडीएम तहसीलदार और पुलिस प्रशासन ने मिलकर संयुक्त निरीक्षण भी कर लिया है।
ऋषिकेश की तहसीलदार अमृता शर्मा के मुताबिक चार धाम यात्रा पर लगातार तीर्थयात्री ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। वाहनों की अधिक संख्या होने से शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बन रही है। जितनी भी शहर की पार्किंग हैं ज्यादातर वह फुल हैं। इस वजह से तीर्थ यात्रियों के वाहन भी सड़कों पर खड़े होते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के बाहर खाली पड़ी भूमि पर अस्थाई रूप से तीर्थयात्रियों के वाहनों को खड़ा कराने का निर्णय लिया है। तहसीलदार ने बताया कि एक-दो दिन में खाली पड़ी भूमि पर पार्किंग की अस्थाई व्यवस्था बना दी जाएगी। संभवत 100 से अधिक वाहन इस पार्किंग में खड़े होने से शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव कुछ हद तक कम होगा। जिससे लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!