श्री हनुमान जन्मोत्सव आज हस्त और चित्रा नक्षत्र का बन रहा संयोग।।


उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…
शहर के मंदिरों में आज धूमधाम से मनाया जाएगा श्री हनुमान जन्म उत्सव।
बालाजी ज्योतिष संस्थान के पं. राजीव शर्मा ने बताया कि इस बार श्री हनुमान जयंती पर सूर्योदय से 12:42 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा और उसके बाद चित्रा नक्षत्र आरम्भ होगा। इसी चित्रा नक्षत्र में हनुमान जी का जन्म हुआ था।
पं. राजीव शर्मा ने बताया कि कई धर्मग्रंथों के अनुसार हनुमानजी का जन्म एक करोड़ पिच्च्यासी लाख अट्ठावन हजार एक सौ पंद्रह वर्ष पहले चौत्र शुक्लपक्ष की पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्रा और मेष लग्न के योग में प्रात: 6:03 बजे हुआ था। अधिक मतानुसार चौत्र माह की पूर्णिमा को ही माता अंजनी के गर्भ से हनुमानजी ने जन्म लिया। इस बार हनुमान जन्मोत्सव अति विशेष है क्योंकि हस्त नक्षत्र के साथ चित्रा नक्षत्र का भी संयोग बन रहा है। हनुमानजी की पूजा से मंगल एवं शनि ग्रह की शांति करना लाभ दायक रहेगा।पूजन विधि
पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके लाल आसान पर बैठें। तांबे की प्लेट पर लाल पुष्पों का आसन हनुमानजी की मूर्ति स्थापित करें। मूर्ति पर सिंदूर से टीका कर लाल पुष्प अर्पित करें। मूर्ति पर सिंदूर लगाने के पश्चात धूप-दीप, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य आदि से विधिपूर्वक षोडशोपचार पूजन करें। सरसों या तिल के तेल का दीपक एवं धूप जला दें और फिर मंत्र जाप करें।


