उन्नाव:- बारिश ने इनके आशियाने को पूरी तरह जलमग्न कर दिया।।


उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
जिले की तहसील बांगरमऊ के गंजमुरादाबाद ब्लाक क्षेत्र आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर बड़ी संख्या में गरीबों को आवास भेंट कर छत उपलब्ध कराई गई किंतु इसके उलट फूस की झोपड़ी में पत्नी बच्चो के साथ जिंदगी गुजार रहे एक किसान की गृहस्थी तूफानी बारिश ने तबाह कर दी बूंदों से बचने के लिए किसान को दूसरे के घर में शरण लेनी पड़ी।
गंजमुरादाबाद ब्लाक क्षेत्र के गांव कुंशी निवासी मिश्रीलाल पुत्र श्रीराम के लिए आवास योजना का दूर दूर तक सरोकार नहीं है किसान पत्नी बच्चो के साथ एक फूस की झोपड़ी में जीवन गुजार रहा है बुधवार को सुबह से हो रही बारिश ने इनके आशियाने को पूरी तरह जलमग्न कर दिया जिससे घर में रखी फसल आदि तिरपाल से ढकी हुई थी किंतु आसमानी बूंदों से फसल बची किंतु जलभराव से तिरपाल के नीचे से पानी प्रवेश कर गया।
जिससे सारी फसल पानी में भीगकर बर्बाद हो गई बारिश के दौरान लोग अपने घरों में दुबके रहे किंतु मिश्रीलाल दिनभर अपनी फसल व गृहस्थी समेटकर पड़ोसी के घर में रखने में जुटे रहे।किसान के अनुसार कई बार ग्राम प्रधान से आवास के लिए अनुरोध किया गया किंतु पात्रता सूची में नाम ना होने का हवाला देकर टाल दिया गया।
जिससे सहज कहा जा सकता है कि सरकार की तरफ से आवंटित हुए आवास आवंटन के दौरान कुछ तो भ्रष्टाचार व्याप्त रहा है जिससे वास्तविक पात्र आज भी आवास योजना से दूर है जिन्हे एक अदद छत की दरकार है।



