Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

सब्जी विक्रेता की पीठ में पीछे से चाकू घोपने से हुआ घायल

मथुरा। लक्ष्मीनगर क्षेत्र में सब्जी विक्रेता के पीछे से आएं युवकों ने चाकू घोंप दिया जिससे दुकानदार घायल हो गया।
लक्ष्मीनगर तिराहे के समीप बलदेव रोड़ पर सब्जी की ढकेल लगाई जाती हैं वहीं रोशन विहार निवासी मनीष भी सब्जी बेच रहा था लगभग आठ बजे एक बाइक पर नागेश निवासी नगला हरप्रसाद एवं उसका साथी राहुल सब्जी मंडी पहुंचे वहां मनीष ढकेल पर सब्जी बेच रहा था। मनीष ने बताया कि नागेश बाइक से उतर कर मेरे पास आया राहुल बाइक को चालू की स्थिति में लेकर खड़ा था नागेश ने आते ही मेरे साथ मारपीट की पीछे से चाकू मार दिया। चाकू लगने से मनीष चीख उठा लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी दोनों युवक मौका देख भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।थाना निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रार्थना पत्र लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!