Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

आगरा से अगुवा हुआ ढाई साल का मासूम मथुरा के वृंदावन से हुआ बरामद

मथुरा।आगरा में शाहगंज के दौरेठा से मंगलवार की शाम को घर के सामने से खेलते अगवा मासूम को पुलिस ने बुधवार की आधी रात को मथुरा के वृंदावन इलाके से सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस को इंटरनेट मीडिया की मदद से अपहर्ता का सुराग मिला।जिसके आधार पर बुधवार की देर रात संदिग्ध काे पकड़ लिया।उससे सख्ती से पूछताछ करने पर आधी रात को मासूम को अगवा करने की बात स्वीकार की।बताया कि मासूम को मथुरा के वृंदावन में एक घर में छोड़कर आया है। अपहर्ता की निशानदेही पर पुलिस ने वृंदावन में दबिश देकर मासूम को बरामद कर लिया। वही पुलिस ने 24 घण्टे में अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया और मासूम को भी सकुशल बरामद किया।बच्चे के मिलने की खबर मिलते ही परिवार में खुशी की लहर दौ़ड़ गई।मां मिथिलेश और दादी कांता देवी की आंखें खुशी से छलक उठी।परिवार के लोग मयंक के घर आने की प्रतीक्षा में गुरुवार सुबह तक जागते रहे।

शाहगंज के मुरली विहार स्थित सत्यम नगर निवासी जय प्रकाश की परचून का सामान बेचने की दुकान है।वह अपनी मां कांता देवी के साथ मंगलवार को दौरेठा नंबर दो अपनी ननिहाल आए थे।जय प्रकाश के साथ उनकी पत्नी मिथिलेश व दोनों बच्चों निशांत एवं मयंक भी साथ थे।मंगलवार की शाम को एक युवक घर के बाहर खेलते मयंक का अपहरण कर ले गया था।पुलिस और स्वजन मासूम की तलाश में जुटे थे।बस्ती के 50 से अधिक लोग भी मासूम को खोज रहे थे।

स्वजन और पुलिस को अपहर्ता के सीसीटीवी फुटेज मिले थे।जिसमें वह बच्चे को गोद में उठाकर ले जाते दिखाई दे रहा था।स्वजन ने अपहर्ता के फुटेज इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिए थे।स्वजन ने बताया कि बुधवार की देर रात उनके पास कुछ युवकों का फोन आया।उन्होंने बताया कि मासूम को अगवा करने वाला का चेहरा आजमपाड़ा में अपने सगे संबंधी के यहां आए युवक से काफी मिलता जुलता है।युवक मंगलवार की शाम से गायब था।वह बुधवार की रात को लौटा है।रात तीन बजे क्राइम ब्रांच की टीम बच्चे को वापस लेकर लौटी।

स्वजन ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने आरोपित को आजमपाडा इलाके से पकड़ लिया।उसका चेहरा फुटेज से मिलाया तो वह हूबहू था।पुलिस ने उससे पूछताछ की तो आरोपित गुमराह करने का प्रयास करता रहा।जिस पर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो आरोपित ने मासूम के अपहरण की बात स्वीकार कर ली।पुलिस और स्वजन मासूम के साथ अनहोनी की चिंता सता रही थी।आरोपित ने मासूम मयंक के सकुशल होने की जानकारी दी।पुलिस को बताया कि मासूम मयंक को मथुरा के वृंदावन में किसी मकान में वह छोड़ आया है।उसके अचानक इस तरह से गायब होने पर लोगों को शक हो सकता था।जिसके चलते वह अगले ही दिन यहां लौट आया।पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर वृंदावन से मासूम काे बरामद कर लिया।मासूम मयंक का माता-पिता के बिना रोकर बुरा हाल था।वह घर जाने की जिद कर रहा था।माता-पिता के पास जाने की जिद करते हुए सो गया था।आधी रात को मयंका चाचा राहुल पुलिस के साथ उक्त घर पर पहुंचे।पुलिस ने मासूम को बरामद करने के बाद जैसे ही उसे जगाया।चाचा को सामने देखते ही मासूम उनसे बुरी तरह से लिपट गया।वह चाचा राहुल की गोद से नहीं उतर रहा था।वह बुरी तरह से डरा हुआ था।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!