नगर निगम के आठों जोनों में आयोजित हुए सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर

महापौर सुषमा खर्कवाल ने लालबाग मुख्यालय में सफाई मित्रों को किया सम्मानित, स्वास्थ्य जांच, PPE किट वितरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
लखनऊ। ‘स्वच्छता ही सेवा–2026’ एवं ‘सेवा संकल्प’ अभियान के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ द्वारा बुधवार, 30 सितंबर 2026 को शहर के सभी आठों जोनों में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों का उद्देश्य सफाई मित्रों एवं स्वच्छता कर्मियों को स्वास्थ्य सुविधाएं, कार्यस्थल पर सुरक्षा संसाधन तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित करना रहा।


जोन-1 स्थित लालबाग मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल जी सम्मिलित हुईं। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति में सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। महापौर ने सफाई मित्रों के योगदान की सराहना करते हुए उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सम्मान को प्राथमिकता बताया।


इस मौके पर पार्षद संजय सिंह राठौर, अमित चौधरी, आशीष हितैषी, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव , अभिनव रंजन श्रीवास्तव , डॉ. अरविंद कुमार राव, उप नगर आयुक्त रश्मि भारती उपस्थित रहीं।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि सफाई मित्र हमारे शहर की स्वच्छता व्यवस्था के महत्वपूर्ण आधार हैं। वे प्रतिदिन अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए लखनऊ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण, PPE किट एवं सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही सफाई मित्रों एवं उनके परिवारों को केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। सफाई मित्रों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

🔴 जोन-2 में विभिन्न विभागों ने लगाए शिविर
जोन-2 कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सफाई मित्रों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग तथा रसद एवं खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में याहियागंज के पार्षद नरेंद्र शर्मा, राजाबाजार के पार्षद राहुल मिश्रा, राजेंद्र नगर के पार्षद राजू दीक्षित एवं पूर्व पार्षद शिवपाल सांवरिया उपस्थित रहे।
साथ ही नगर निगम के जोनल अधिकारी मनोज यादव, अधिशासी अभियंता धीरज धीमान जोनल सैनिटरी अधिकारी राम सकल यादव, एसएफआई कुशवाहा, लायन सिक्योरिटी टीम, SBM टीम से शारिब खान एवं HMS के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

🔴 जोन-3 में 177 सफाई कर्मचारियों की हुई स्वास्थ्य जांच
जोन-3 के अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित किया गया। इसमें समाज कल्याण विभाग, जिला उद्योग विभाग, महिला विकास विभाग, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, खाद्य एवं रसद विभाग, कृषि विभाग तथा डिस्ट्रिक्ट अर्बन डेवलपमेंट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र सफाई मित्रों एवं उनके परिवारों के आवेदन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया में सहयोग किया गया।
जोन-3 के कुल 19 वार्डों में प्रति वार्ड 02 सफाई कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया, जबकि कुल 177 सफाई कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच कराई गई। मुख्य चिकित्साधिकारी की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्क्रीनिंग के साथ आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित की गईं।
कार्यस्थल पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सफाई मित्रों को PPE किट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए। नियमित, संविदा एवं आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मियों को माननीय पार्षदगण द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया।
कार्यक्रम में त्रिवेणी नगर वार्ड से पार्षद देव शर्मा मुन्ना मिश्रा, डालीगंज निराला नगर वार्ड से पार्षद अभिलाषा कटियार, प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, जानकीपुरम प्रथम वार्ड से पार्षद निशा तिवारी, प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, लाला लाजपत राय वार्ड से पार्षद राघव राम तिवारी, अयोध्यादास द्वितीय से पार्षद अवधेश त्रिपाठी, जोनल अधिकारी जोन 3 अजीत राय उपस्थित रहे।
🔴 जोन-4 में सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित
जोन-4 के जोनल कार्यालय में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जोनल अधिकारी जोन-4 शिल्पा कुमारी, जोनल सेनेटरी ऑफिसर पंकज शुक्ला एवं एसएफआई की उपस्थिति में सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित कैंप भी लगाए गए।
🔴 जोन-5 में विभिन्न विभागों की टीमों ने किया सहयोग
जोन-5 में कार्यक्रम का आयोजन पार्षद पीयूष दीवान, पार्षद नरेंद्र पाल, पार्षद प्रतिनिधि बबलू मिश्रा, पार्षद प्रतिनिधि गिरीश मिश्रा तथा नगर निगम के जोनल अधिकारी विनीत सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी प्रीती यादव एवं सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अधिकारियों के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की टीमों ने सहयोग किया। इनमें स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग विभाग, जिला नगरीय विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति कार्यालय, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं रसद विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, डूडा विभाग तथा जन्म-मृत्यु विभाग शामिल रहे।
🔴 जोन-6 में सफाई मित्रों को योजनाओं की जानकारी
जोन-6 में कार्यक्रम का आयोजन अनुराग मिश्रा, संतोष राय, अनूप कमल सक्सेना, रामावतार कनौजिया , गुड्डू यादव , पुरुषोत्तम गुरु , चंद्र बहादुर एवं मनीष रस्तोगी की उपस्थिति में किया गया।
नगर निगम के जोनल अधिकारी अमरजीत यादव, जोनल सेनेटरी अधिकारी राजेश कुमार तथा सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अधिकारियों के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न टीम ने सहयोग किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, जिला उद्योग विभाग, जिला नगरीय विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति कार्यालय, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं रसद विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, डूडा विभाग तथा जन्म-मृत्यु विभाग की टीमों द्वारा सफाई मित्रों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
🔴 जोन-7 में प्रमाण-पत्र देकर सफाई मित्रों का सम्मान
स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत नगर निगम लखनऊ के जोन-07 द्वारा कन्वेंशन सेंटर, ए-ब्लॉक, इंदिरा नगर में ‘सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में वार्ड मैथिलीशरण गुप्त के पार्षद अशोक उपाध्याय, वार्ड बाबू जगजीवन राम के पार्षद भृगुनाथ शुक्ला, वार्ड लोहिया नगर के पार्षद राकेश मिश्रा, वार्ड लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय के पार्षद भूपेन्द्र शर्मा, प्रतिनिधि वार्ड इंदिरा प्रियदर्शिनी राम कुमार वर्मा, वार्ड शंकरपुरवा द्वितीय के प्रतिनिधि शिवम तिवारी तथा जोनल अधिकारी विकास सिंह, जोनल सेनेटरी अधिकारी रूपेन्द्र भास्कर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक बृजेश प्रजापति, लखनऊ स्वच्छता अभियान प्रा०लि० की टीम, चैम्पियन, एच०एम०एस० की आई०ई०सी० टीम सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सफाई मित्रों को उनके स्वच्छता कार्य, कूड़ा उठान, सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में योगदान के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने एवं सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

🔴 जोन-8 में लगभग 250 कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
जोन-8 में ‘सफाई मित्र सुरक्षा शिविर’ एवं ‘सफाई मित्र सम्मान कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, खाद्य एवं रसायन विभाग, जिला उद्योग केंद्र तथा नेत्र चिकित्सकों की टीम ने सहभागिता की।
स्वास्थ्य विभाग की डॉ. मनोरमा के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा लगभग 250 कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी-अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए सफाई मित्रों को लाभान्वित किया। इस अवसर पर सफाई मित्रों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए उनका सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में जोनल अधिकारी डॉ. आशीष कुमार सिंह, पार्षदगण कौशलेन्द्र द्विवेदी , विमल तिवारी , कमलेश सिंह , जोनल सेनेटरी अधिकारी जितेन्द्र गांधी, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मो० नईम, सफाई निरीक्षक मीरा राव, सत्येन्द्र नाथ, वीरमद्र, एस०एम०पी० टीम से आरती पाण्डेय व मो० शादाब, लायन एन्वायरो से विनोद व शिवबालक तथा एच०एम०एस० की टीम उपस्थित रही।



